नई दिल्ली। मध्य जिला की कमला मार्केट थाना पुलिस ने स्कूटी टकराने पर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक पिस्टल और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद हुई है। इनकी पहचान ब्रह्मपुरी निवासी अमान और मोहम्मद नौमान के रूप में हुई है। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन के अनुसार, 25 जुलाई को पुलिस को विवाद की सूचना मिली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि जीबी रोड निवासी प्रशांत की स्कूटी बदमाशों के साथ टकरा गई थी। इससे प्रशांत की बदमाशों से कहासुनी हो गई। इस दौरान बदमाशों ने पिस्टल निकाली और उस पर गोली चला दी जिसमें वह बाल-बाल बचा। वहीं, दोनों बदमाश मौके से भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर रविवार रात ब्रह्मपुरी इलाके से उन्हें दबोच लिया। संवाद