नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिमी जिले की वसंत विहार थाना पुलिस ने महिला मैनेजर को गोली मारने वाले दो आरोपियों ओखला विहार, दिल्ली निवासी बुजैर साफी (30) और तुगलकाबाद एक्सटेंशन, दिल्ली निवासी अमन शुक्ला को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक तमंचा और एक बाइक बरामद हुई है। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि पूर्वी मार्ग लाल बत्ती के पास 30 जुलाई को एक महिला यात्री को गोली लगी है और उसे पीसीआर ने एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वह गीतांजलि सैलून, बसंत लोक, वसंत विहार, दिल्ली में हेड मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और उसे दबोच लिया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि साफी 2024 में दर्ज एक आपराधिक मामले में संलिप्त है, जिसकी शिकायत पीड़िता ने की थी। ब्यूरो