हरियाणा के पलवल जिले की बहीन थाना पुलिस ने एक लड़की के साथ अश्लील बातें करने एवं रास्ते में छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी वनित ने बताया कि एक पीड़ित ने बहीन थाना में दी शिकायत में बताया कि आरोपी उसकी लड़की से मोबाइल पर अश्लील बातें करते थे और रास्ते में आते-जाते उसके साथ छेड़खानी करते थे। जिस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज किया तथा गठित जांच इकाई ने छेड़छाड़ के आरोप में दर्ज केस में कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर ही दो आरोपियों विशेष एवं मनोज को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे मामले में थाना बहीन के सब इंस्पेक्टर हरि ओम के नेतृत्व में गठित जांच इकाई ने अपहरण के आरोप में दर्ज केस के मामले में एक आरोपी को मुंडकटी से गिरफ्तार किया। आरोपी 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को शादी करने के नीयत से ले गया था। इस संबंध में पीड़ित पिता की शिकायत पर उक्त मामला दर्ज किया गया था।