नई दिल्ली।
आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की एएटीएस टीम ने वाहन चोरी और चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की चार बाइक और तीन स्कूटी समेत सात दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। पहली कार्रवाई में पुलिस ने रोहिणी निवासी जसवंत (27) को वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर रोहिणी सेक्टर-28 स्थित रामलीला मैदान के पास छिपाकर रखे पांच वाहन बरामद हुए। वहीं, दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने भलस्वा डेयरी इलाके से मोहसिन (28) को गिरफ्तार किया। संवाद