फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Twin Tower Demolition: धमाके के दिन एनडीआरएफ की टीम रहेगी तैनात, चार अस्पताल किए गए आरक्षित, जानें पूरी तैयारी

Thu, 25 Aug 2022 10:27 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

जिला प्रशासन ने ट्विन टावर के ध्वस्तीकरण को लेकर पूरी रणनीति तैयार की है। प्रशासन ने अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम तैनात की है। आपदा प्रबंधन के तहत चार अस्पतालों को आरक्षित किया गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम को भी बुलाया गया है, जो ध्वस्तीकरण से दो घंटे पहले और दो घंटे बाद तक तैनात रहेगी।
विज्ञापन
twin tower - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में ट्विन टावर के ध्वस्तीकरण को लेकर जिला प्रशासन भी अलर्ट है। गुरुवार को प्रशासन ने अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम तैनात की है। साथ ही, आपदा प्रबंधन के तहत चार अस्पतालों को आरक्षित किया गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम को भी बुलाया गया है, जो ध्वस्तीकरण से दो घंटे पहले और दो घंटे बाद तक तैनात रहेगी।

विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ. नितिन मदान को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उनके साथ सिटी मजिस्ट्रेट नोएडा समेत चार डिप्टी कलेक्टर और अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि नोएडा के यथार्थ, जेपी, फेलिक्स और जिला अस्पताल को धवस्तीकरण के दिन के लिए सेफ अस्पताल घोषित किया गया है। ये सभी अस्पताल ट्विन टावर के आसपास हैं। इनके अलावा करीब दस अस्पतालों को अलर्ट पर रखा जाएगा। नोएडा प्राधिकरण के कंट्रोल रूम में डिप्टी कलेक्टर कोमल पवार की ड्यूटी लगाई गई है।

साथ ही, सीएमओ और आईएमए के एक डॉक्टर भी वहां पर मौजूद रहेंगे। हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी ताकि आपदा की स्थिति में तत्काल राहत पहुंचाई जा सके। एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। ट्विन टावरों को ध्वस्त करने में एनडीआरएफ टीम की कोई भूमिका नहीं होगी, लेकिन अगर कोई आपदा आती है तो उस स्थिति में एनडीआरएफ की टीम मोर्चा संभालेगी। एनडीआरएफ की टीम ध्वस्तीकरण से दो घंटे पहले और दो घंटे बाद तक वहां तैनात रहेगी। हालात सामान्य होने के बाद ही टीम वहां से रवाना होगी।

आसपास की इमारतों का होगा संरचनात्मक ऑडिट
ट्विन टावर के ध्वस्तीकरण से आसपास की इमारतों को नुकसान पहुंचने की संभावना है। ऐसे में ध्वस्तीकरण के बाद इनमें लोगों का रहना सुरक्षित होगा यह बड़ा सवाल है। इस पर जिलाधिकारी ने नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखकर ध्वस्तीकरण के बाद सभी इमारतों का संरचनात्मक ऑडिट कराने के लिए कहा हे, ताकि इमारतों के सुरक्षित होने का पता चल सके।
विज्ञापन

चार घंटे बाधित रहेगी सेंट्रल नोएडा की विद्युत आपूर्ति
ट्विन टावरों को गिराने के दौरान नोएडा में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रशासनिक अफसरों ने बताया कि दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक सेंट्रल नोएडा की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। किसी भी तरह की असुविधा को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें