फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण का जाल: मां-बेटे ने कहा- हमारे धर्म में आ जाओगे तो सब ठीक हो जाएगा, छात्र को कमाई का भी दिया लालच

Mon, 24 Jul 2023 10:53 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर

सार

 कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि पुलिस धर्म परिवर्तन करने वालों को बचा रही है, जबकि पुलिस का कहना था कि कोई तहरीर नहीं मिली है। सोमवार को गांव निवासी छात्र आशीष ने मां-बेटे के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर गांव में बीए प्रथम वर्ष के छात्र आशीष का जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराने के मामले में आरोपी मां कुसुम व बेटे रोहित के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि रुपये कमाने का लालच देकर मां-बेटे अब तक कई लोगों का धर्म परिवर्तन करा चुके हैं।

विज्ञापन

शाहजहांपुर गांव में रोहित कुमार के घर कुछ लोग हापुड़ से धर्म परिवर्तन कराने के लिए आये थे। जानकारी पर शनिवार को हिंदू युवा वाहिनी के नीरज शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। रविवार को भी मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करते हुए हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने थाने पर हंगामा किया था।

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि पुलिस धर्म परिवर्तन करने वालों को बचा रही है, जबकि पुलिस का कहना था कि कोई तहरीर नहीं मिली है। सोमवार को गांव निवासी छात्र आशीष ने मां-बेटे के खिलाफ तहरीर दी। छात्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मेरी तबीयत खराब रहती है, इस पर पड़ोस में रहने वाले रोहित ने कहा कि तुम हमारे धर्म में आ जाओगे तो सब ठीक हो जाएगा। साथ ही रुपये कमाने का मौका भी मिलेगा।

एटीएस, आईबी व एलआईयू ने डाला गांव में डेरा
शाहजहांपुर में धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आने के बाद में जांच एजेंसियों ने गांव में डेरा डाल लिया है। दोपहर तक एटीएस, आईबी, एलआईयू की टीम गांव पहुंचीं और ग्रामीणों के बयान दर्ज किये।
विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर ने बताया कि रोहित व कुसुम के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्व संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 3,5 (1) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन्होंने अभी तक कितने लोगों का धर्म परिवर्तन कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें