अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिणी जिले के महरौली इलाके में बुधवार की सुबह स्कूल निकली एक 11 वर्षीय छात्रा नंदिनी धमाके की चपेट में आकर घायल हो गई। धमाका ट्रक का टायर फटने से हुआ था। हादसे के समय ट्रक को चालक अपने सहायक की मदद से ले जा रहा था। बच्ची जैसे ही ट्रक के बगल में पहुंची, उसी वक्त ट्रक का टायर फट गया और बच्ची बुरी तरीके से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घायल नंदिनी की मां कविता ने बताया कि उनका परिवार महरौली में ही रहता है। उसकी बेटी कालूराम चौक स्थित एसकेवी संख्या-दो में छठवीं की छात्रा है। पिता लल्लन कुमार मंडल नोएडा में लेदर फैक्टरी में लेदर काटते हैं।