फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मोबाइल फटने से ट्रक में लगी आग, श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन












पलवल। केएमपी एक्सप्रेस-वे पर शनिवार रात एक दर्दनाक हादसे में ट्रक सवार श्रमिक की मौत हो गई। ट्रक में सफर के दौरान बैग में रखा मोबाइल अचानक फट गया, जिससे बैग और पास रखे पॉलीथिन के बंडलों में आग लग गई। आग लगने से घबराकर एक श्रमिक चलते ट्रक से कूद गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के जामु गांव निवासी शिव चंद्र हरियाणा के हांसी में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। शनिवार रात वह अपने परिवार और अन्य लोगों के साथ ट्रक में सवार होकर गांव लौट रहा था। रास्ते में पलवल सीमा के पास उसके बैग में रखे मोबाइल फोन में अचानक धमाका हो गया। इससे बैग में आग लग गई, जो देखते ही देखते ट्रक में रखे पॉलीथिन के बंडलों तक पहुंच गई। आग लगने से बैग के पास सो रहा शिव चंद्र घबरा गया और चलते ट्रक से नीचे कूद गया। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। हादसे में दो अन्य युवक भी झुलस गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें