पलवल। कारगिल विजय दिवस के मौके पर 26 जुलाई को पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पलवल स्थित युद्ध स्मारक पर शाम 6:30 बजे श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दीप प्रज्ज्वलित कर कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष कैप्टन बिजेंद्र सिंह पोसवाल ने बताया कि कारगिल युद्ध में जिले के दो वीर जवानों ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। इनमें गांव गढ़ी (होडल) के सिपाही राजवीर सिंह तथा गांव सोफ्ता के हवलदार जाकिर हुसैन शामिल हैं। उन्होंने जिले के पूर्व सैनिकों, युवाओं और आम नागरिकों से कार्यक्रम में पहुंचकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की। संवाद