नई दिल्ली। दिल्ली राज्य जूनियर महिला फुटबॉल टीम के लिए चार सितंबर को ट्रायल होंगे। दिल्ली सॉकर एसोसिएशन की ओर से इसे सिविल लाइंस स्थित सुदेवा अकादमी में सुबह नौ बजे आयोजित किया जाएगा।ट्रायल में एक जनवरी 2011 से 31 दिसंबर 2012 के बीच दिल्ली में जन्मीं महिला खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगी। चयन में शामिल होने के लिए जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और हालिया पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा। विदेशों में रहने वाले भारतीय मूल के खिलाड़ियों के लिए ओसीआई/पीआईओ कार्ड की भी व्यवस्था की गई है। संवाद