फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD जीत BJP बनी 'बाहुबली', शाम होते ही केजरीवाल ने मानी हार, क्या अब करेंगे आंदोलन?

Wed, 26 Apr 2017 10:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
PM MODI - फोटो : SELF
विज्ञापन
एमसीडी चुनाव के नतीजों की औपचारिक घोषणा करते हुए द‌िल्ली चुनाव आयोग ने बताया क‌ि भारतीय जनता पार्टी की दो-तिहाई बहुमत से जीत हुई है। तीनों नगर निगमों के 270 वार्डों के चुनाव में 2537 उम्मीदवारों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के भाग्य का फैसला हो चुका है। दस राउंड की गिनती खत्म होने के बाद बीजेपी की भारी जीत और आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को बड़ा नुकसान हुआ है। आम आदमी पार्टी को म‌िली हार के बाद इसकी ज‌िम्मेदारी लेते हुए आप नेता द‌िलीप पांडेय ने द‌िल्ली के संयोजक पद से इस्तीफा दे द‌िया है। जानिए किस पार्टी को मिली कितनी सीटें।
विज्ञापन


फाइनल पर‌िणाम:-

बीजेपी- 184

कांग्रेस- 30

आप- 45

अन्य- 11

चुनाव आयोग ने ये भी जानकारी दी क‌ि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के 5 उम्मीदवारों, कांग्रेस के 92 उम्मीदवारों और आम आदमी पार्टी के 40 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई है।

न‌िगमवार जीती गई सीटों का ब्यौरा-

द‌क्ष‌िणी नगर न‌िगमः
बीजेपी : 71
कांग्रेस : 12
आप : 15
अन्य : 6

पूर्वी नगर न‌िगमः
बीजेपी : 48
कांग्रेस : 3
आप : 10
अन्य : 2

उत्तरी नगर न‌िगमः
बीजेपी : 65
कांग्रेस : 15
आप : 20
अन्य : 3

उत्तरी नगर न‌िगम के सभी वार्डों के व‌िजेताओं का नाम जानने के ल‌िए यहां करें क्ल‌िक

पूर्वी नगर न‌िगम में वार्डवार व‌‌िजेताओं के नाम जानने क‌े ल‌िए यहां करें क्ल‌िक

दक्ष‌िणी नगर न‌िगम में क‌िस वार्ड में कौन रहा व‌‌िजेता जानने के ल‌िए यहां करें क्ल‌िक

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें