नई दिल्ली। नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने रविवार को अशोक रोड स्थित आदित्य सदन एनडीएमसी हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें स्थानीय निवासी, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी, बच्चे, महिलाएं और एनडीएमसी अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि अभियान का उद्देश्य पौधरोपण के साथ लोगों को पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा के लिए प्रेरित करना है। बच्चों ने पर्यावरण और पेड़ों के महत्व पर कविताएं व भाषण प्रस्तुत किए। इस दौरान लोगों ने बंदरों की समस्या, पार्क की सफाई, लिफ्ट, जिम में सुधार और बच्चों के लिए खेल क्षेत्र विकसित करने की मांग रखी। चहल ने अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। ब्यूरो