नई दिल्ली। गायक जुबिन गर्ग की स्मृति में दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के आर्ट फैकल्टी में शुक्रवार को पौधारोपण हुआ। स्मृति को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने वाले अभियान के तहत नाहोर के पौधे परिसर में लगाए गए। डीयू के कला संकाय में ऑल असामी स्टूडेंट्स एसोसिएशन दिल्ली ने डीयू के भारतीय भाषा एवं साहित्य अध्ययन विभाग के सहयोग से पौधरोपण किया। विभाग की प्रो. डी. उमा देवी, डॉ. मिताली बरमन समेत अन्य शिक्षक और जुबिन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग व उनकी टीम कार्यक्रम में शामिल हुई। ब्यूरो