संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी के टैक्सी और टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स में सरकार के खिलाफ नाराजगी है। ट्रांसपोर्टर्स के मुताबिक, सरकार जबरदस्ती इलेक्ट्रिक टैक्सी और बसें खरीदने के लिए मजबूर कर रही है, जो गलत है। दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट ने बताया कि उनकी एसोसिएशन पहले से ही इलेक्ट्रिक टैक्सी और बसों को स्कूल, कॉरपोरेट ऑफिस और सरकारी दफ्तरों में किराए पर देने का विरोध कर रही है। संजय सम्राट ने सरकार पर आरोप लगाते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने पेनिक बटन लगाने का आदेश पूरे देश में लागू कर दिया है। इस आदेश की वजह से हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में कई गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन रुक गया है। ट्रांसपोर्टर्स परेशान हैं और उनका काम ठप होता जा रहा है। इसके साथ ही ट्रांसपोर्टर्स बीएस-4 डीजल गाड़ियों को 1 नवंबर 2026 से पूरी तरह बंद करने के फैसले के भी खिलाफ हैं।