दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना ने बुधवार को बड़े स्तर पर आईपीएस और दानिप्स अधिकारियों के स्थानांतरण और तैनाती का आदेश जारी किया। ट्रांसफर किए गए अधिकारियों की सूची में विशेष संयुक्त पुलिस आयुक्त, संयुक्त पुलिस आयुक्त, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रैंक के पुलिस अधिकारी शामिल हैं। कुल 38 आईपीएस और दानिप्स अधिकारियों के स्थानांतरण और तैनाती का आदेश जारी हुआ है। इनमें 24 आईपीएस अधिकारी और 14 दानिप्स अधिकारी शामिल हैं।