फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 31 अक्तूबर से ट्रेनें अपने मूल प्लेेटफाॅर्म से चलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहार के कारण कुछ ट्रेनों के प्लेटफॉर्म अस्थायी रूप से बदले गए थे
विज्ञापन

नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अस्थायी रूप से बदले गए प्लेटफार्मों को अब 31 अक्तूबर से दोबारा उनके मूल प्लेटफार्मों पर बहाल कर जाएगा। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि दशहरा और छठ पर्व के दौरान भीड़ प्रबंधन के उद्देश्य से कुछ प्रमुख ट्रेनों के प्लेटफार्म अस्थायी रूप से बदले गए थे। स्थिति सामान्य होने पर सभी प्रभावित रेलगाड़ियां अपने पुराने प्लेटफार्मों से ही चलेंगी। अधिकारी ने बताया कि जितनी भी ट्रेनों के प्लेटफॉर्म के बदले गए थे। वह सभी ट्रेनें अब अपने मूल प्लेटफॉर्म से चलेंगी। 12562 नई दिल्ली–जयनगर एक्सप्रेस, 12561 जयनगर–नई दिल्ली एक्सप्रेस, 12260 बीकानेर–सियालदह एक्सप्रेस, 12046 चंडीगढ़–नई दिल्ली शताब्दी और 12033 कानपुर सेंट्रल–नई दिल्ली शताब्दी इसके अलावा गाजियाबाद, पलवल, रोहतक, देहरादून, राजगीर और श्री माता वैष्णो देवी कटरा मार्ग की सभी ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित प्लेटफार्मों से चलाई जाएंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें