फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: तिल की उन्नत खेती पर प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रबूपुरा। विकासखंड जेवर के गांव मोहम्मदपुर में तिल की फसल को लेकर किसान प्रक्षेत्र दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम एमिटी कृषि प्रसार सेवा केंद्र (एसीएईएस), एमिटी विश्वविद्यालय, नोएडा ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत अखिल भारतीय समन्वय तिल एवं नाइजर परियोजना, जबलपुर के सहयोग से किया। इसमें करीब 40 किसानों ने भाग लिया। डॉ. नीतू सिंह ने तिल की वैज्ञानिक एवं उन्नत खेती की जानकारी देते हुए बेहतर उत्पादन के लिए वैज्ञानिक तकनीक अपनाने पर जोर दिया। वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी रोशन लाल ने कार्यक्रम के उद्देश्य बताए। विशेषज्ञ जितेंद्र कुमार व प्रवीण कुमार ने रोग-कीट नियंत्रण, फसल अवशेष प्रबंधन और रबी सीजन के बीजों की जानकारी दी। किसानों ने अपनी समस्याएं और अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें