फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Police : नई दिल्ली जिले में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने शुरू की तीन शिफ्ट में ड्यूटी, देश में ऐसा पहली बार

Fri, 27 Jun 2025 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय राजधानी समेत देश में ऐसा पहली बार हो रहा है। वीआईपी जगहों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, इससे रात के समय बाइकर्स का स्टंट व हुडदंग भी कम होगा।
विज्ञापन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अति सुरक्षित कहे जाने वाली नई दिल्ली में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने अब तीन शिफ्टों में ड्यूटी शुरू कर दी है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी प्रमुख मार्ग, चौराहों समेत प्रमुख स्थलों पर तैनात किए गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी समेत देश में ऐसा पहली बार हो रहा है। वीआईपी जगहों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, इससे रात के समय बाइकर्स का स्टंट व हुडदंग भी कम होगा।

विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी तक ट्रैफिक पुलिसकर्मी सभी जगहों पर दो शिफ्टों में काम कर रहे थे। ऐसे में देर रात के बाद से लेकर सुबह तक सड़कों, बाजारों और मार्गों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी न के बराबर ही दिखाई देते थे। नई दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त राजीव रावल ने बताया अब नई दिल्ली जिले में ट्रैफिक पुलिस कर्मी पहली शिफ्ट सुबह 7 से 3 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से रात 11 बजे तक और तीसरी शिफ्ट रात 11 से सुबह 7 बजे तक ड्यूटी करेंगे।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि नई दिल्ली में तीसरी शिफ्ट में कुल 85 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। हालांकि तीनों शिफ्टों में 135 से ज्यादा ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। उन्होंने बताया कि तीसरी शिफ्ट में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ज्यादातर इंडिया गेट, कनॉट प्लेस, बाराखंभा रोड, खान मार्केट, पंडारा रोड, यशवंत प्लेस, प्रगति मैदान आदि जगहों पर तैनात किए जाएंगे। ये पुलिसकर्मी सड़कों पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने, प्रमुख ऐतिहासिक जगहों पर हुड़दंग मचाने वाले और संदिग्ध लोगों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त ने बताया कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी की 24 घंटे तैनाती से इंडिया गेट पर बाइकर्स का स्टंट व हुड़दंग पूरी तरह बंद हो गया हैं। पहले बाइकर्स इंडिया गेट पर हुडदंग व स्टंटबाजी करते हुए दिखाई देते थे। अब इंडिया गेट पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी हमेशा तैनात रहते हैं और हुड़दंग मचाने वालों को तुरंत दबोच लेते है।

वाहनों के पार्क करने की संख्या बढ़ी
ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली हाईकोर्ट की शेरशाह सूरी मार्ग पर पार्किंग है। पहले जहां अधिवक्ता वाहनों को रोड पर छोड़ देते थे और पार्किंग खाली रहती थी। अब बार एसोसिएशन, अधिवक्ताओं और रजिस्टार से बात कर गाड़ियों को पार्किंग में पार्क करवाना शुरू कर दिया गया है। पहले जहां पार्किंग में सिर्फ 50 फीसदी गाड़ियां पार्क होती थीं वहीं, अब संख्या 85 फीसदी तक पहुंच गई हैं। अन्य पार्किंगों में भी वाहनों को पार्क करवाने के प्रयास किया जा रहा हैं।

इंडिया गेट पर नहीं लगता है जाम
नई दिल्ली जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कुछ दिन पहले तीसरी शिफ्ट सिस्टम को शुरू किया गया है। इस सिस्टम के तहत ट्रैफिक पुलिसकर्मी हमेशा तैनात रहते हैं। इसके अलावा हर शिफ्ट में तैनात पुलिसकर्मी भी अलर्ट रहते हैं। इस कारण इंडिया गेट पर जाम नहीं लगता। इससे पहले तक इंडिया गेट घूमने के लिए आने वाले लोग अपने वाहनों को इधर-उधर पार्क कर देते थे और इससे जाम लगता था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें