फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने कोरियन नागरिक से बिना रसीद वसूले पांच हजार, रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, सस्पेंड

Mon, 24 Jul 2023 12:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। चालान नहीं काटने के एवज में रिश्वत लेते हुए पुलिसकर्मी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस रविवार को हरकत में आ गई। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने आरोपी ट्रैफिक पुलिसकर्मी महेश चंद्र को निलंबित कर जांच के आदेश दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो नई दिल्ली इलाके का है और एक महीने पुराना है। जानकारी के अनुसार, कोरियन नागरिक ने यह वीडियो बनाई है। 

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर कोरियन नागरिक पर कई हजार रुपये का जुर्माना लगा। ट्रैफिक पुलिसकर्मी चालान काटने के बजाय 5000 रुपये लेकर विदेशी नागरिक से हाथ मिलाकर मौके से चला गया। 
विज्ञापन


रविवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। उसके बाद पुलिस हरकत में आई। बताया जा रहा है कि यह कोरियन नागरिक इस तरह की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालता रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें