संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। ट्रैफिक पुलिस ने सड़कों को सुरक्षित और जाम से मुक्त रखने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान 208 बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले एक वाहन चालक को ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव से पकड़ा गया। उसके खिलाफ जारी किए गए सभी 208 चालान का भुगतान नहीं किया था। पुलिस ने उसका ड्राइविंग लाइसेंस कार्रवाई और निलंबन के लिए संबंधित विभाग को भेज दिया है। वहीं, एमसीडी के पशु चिकित्सा विभाग के साथ दो दिन चले अभियान में सड़कों से 73 आवारा पशुओं को हटाया गया। मिशन सफाई’ के तहत 29 और 30 सितंबर को 1169 गलत पार्किंग के चालान किए गए। इसके अलावा 209 रेहड़ी-पटरी हटाई गईं, 54 वाहन टो किए गए, 33 ई-रिक्शा हटाए गए और 13 वाहन जब्त किए गए। 15 दुकानों को भी हटाया गया। एमसीडी ने 14 डिस्प्ले बोर्ड और अन्य सामान जब्त किया।