दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह से ही बारिश की बौछारें पड़ रही हैं। कुछ लोग बारिश का आनंद ले रहे थे, लेकिन कुछ लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दिल्ली के विकास मार्ग पर बारिश के चलते जाम लग गया है।
सुबह से हो रही बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया है। सुबह से ही सड़कों पर जाम लग गया। ऑफिस जाने वाले लोगों को ट्रैफिक के चलते दिक्कतों को काफी सामना करना पड़ा। नोएडा से ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे जाने वाले रोड पर संबा जाम लग गया। दिल्ली में भी वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली। राजधानी के अंदर सड़क पर पानी भर गया। मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि इलाकों में पूरे दिन हल्की बारिश जारी रहेगी। साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी।