नई दिल्ली। सड़क किनारे बने गड्ढे में डीटीसी की एक बस फंस जाने से यातायात प्रभावित हो गया। बुराड़ी की 100 फुटा रोड पर हुई इस घटना कि सूचना मिलने पर तिमारपुर ट्रैफिक सर्किल के एसआई प्रदीप तोमर और एएसआई उमेश मौके पर पहुंचे। रिकवरी क्रेन के पहुंचने में देरी होने पर दोनों पुलिसकर्मियों ने स्थिति का आकलन किया और पास के एक स्थानीय किसान से मदद मांगी। किसान ने बिना देरी किए अपना ट्रैक्टर और जेसीबी उपलब्ध कराई। ट्रैफिक पुलिस, किसान और अन्य सहयोगियों के संयुक्त प्रयास से बस को कुछ ही समय में सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इससे लगने वाले जाम को टालते हुए यातायात जल्द सामान्य कर दिया गया। संवाद