फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: विकासपुरी मार्केट में सफाई नहीं होने से कारोबारी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली। विकासपुरी मार्केट में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने से दुकानदार परेशान हैं। बाजार में जगह-जगह कूड़ा जमा होने और समय पर सफाई नहीं होने से दुकानदारों को दुर्गंध और गंदगी के बीच कारोबार करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने कहा कि बाजार में आने वाले ग्राहकों को भी परेशानी होती है। व्यापारियों के मुताबिक, कूड़ा नियमित नहीं उठने से दुकानों के आसपास गंदगी फैल जाती है। इससे बाजार की छवि भी खराब हो रही है। दुकानदारों ने संबंधित एजेंसी से नियमित सफाई और समय पर कूड़ा उठाने की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें