नई दिल्ली। नानकपुरा मार्केट में सफाई व्यवस्था की कमी से व्यापारियों और ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि बाजार में नियमित सफाई नहीं होने से कई जगह कूड़ा जमा रहता है। दुकानदारों के मुताबिक, कूड़ेदान की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग सड़क किनारे ही कचरा डाल देते हैं। संबंधित एजेंसियों को नियमित सफाई, कूड़ा उठाने के साथ ज्याद कूड़ेदान की व्यवस्था करनी चाहिए। संवाद