नई दिल्ली। राजधानी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टूरिस्ट ड्राइवरों को अब विदेशी भाषाओं और व्यवहारिक कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली पर्यटन विभाग की सचिव निहारिका राय से मुलाकात की। बैठक के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट ने ड्राइवरों के लिए विदेशी भाषा प्रशिक्षण और बेहतर व्यवहारिक कौशल विकसित करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने बताया कि इससे विदेशी पर्यटकों के साथ संवाद बेहतर होगा और दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। निहारिका राय ने बताया कि 9 मई से प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। यह प्रशिक्षण 50 से 100 ड्राइवरों के समूह में आयोजित होगा। प्रशिक्षण पूरा करने वाले ड्राइवरों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। संवाद