फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 101 रुपये में शादी कर दहेज प्रथा पर चोट

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। नोएडा के कोंडली गांव निवासी पिरोज भाटी ने अपने बेटे डॉ. मोहित भाटी के विवाह में केवल वधू पक्ष से केवल 101 रुपए लेकर दहेज प्रथा पर चोट किया है। उनका विवाह राजस्थान के भिवाड़ी निवासी सतवीर विधुड़ी की पुत्री डॉ. निशा विधुड़ी (एमडीएस) से हुआ है। वर-वधू दोनों पक्षों को दादरी विधायक तेजपाल नागर ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि इस तरह की शादियों से वधू पक्ष अनावश्यक बोझ से छुटकारा पाता है। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के मुख्य सलाहकार डॉ. दीपक शर्मा के नेतृत्व में वर-वधू के पिता को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें