फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi :  आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हो जाएगी महापर्व छठ की समाप्ति, घाटों पर भक्तजनों का जमावड़ा

Mon, 20 Nov 2023 05:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उपवास करने वाले व्रती भी अन्न-जल ग्रहण करेंगे। आज तड़के ही लोग घाट पर एकत्रित होने लगेंगे। सूर्योदय तक छठ मइया की पूजा की जाएगी, फिर चढ़ते सूर्य को व्रती अर्घ्य देंगे।
विज्ञापन
सूर्योदय तक छठ मइया की पूजा की जाएगी... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद भक्तजन प्रसाद ग्रहण करेंगे और इसके बाद महापर्व छठ की समाप्ति हो जाएगी। उपवास करने वाले व्रती भी अन्न-जल ग्रहण करेंगे। आज तड़के ही लोग घाट पर एकत्रित होने लगेंगे। सूर्योदय तक छठ मइया की पूजा की जाएगी, फिर चढ़ते सूर्य को व्रती अर्घ्य देंगे। इसके बाद महिलाएं अपने-अपने घरों में पूजा करेंगी और उपवास तोड़ेंगी। इस तरह चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो जाएगा। दिल्ली के तमाम घाटों पर तड़के से ही श्रद्धालुओं की भारी हलचल है। 

विज्ञापन


कल ‘कांच के बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए...’ जैसे पारंपरिक गीतों के साथ छठ व्रतधारियों ने विभिन्न घाटों पर रविवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान तमाम घाटों पर मेले जैसा माहौल रहा। अधिकतर श्रद्धालुओं ने अर्घ्य देने के बाद परिजनों के साथ घाटों पर ही रात बिताई। घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों भी हुए। एक हजार से अधिक स्थानों पर बने घाटों पर पर लाेगों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।

दिल्ली सरकार ने यमुना किनारेे विभिन्न स्थानों पर अस्थायी घाट बनाए हैं। सोनिया विहार, पुराना यमुना पुल, कुदसिया घाट, गीता काॅलोनी, बस अड्डा, चंदगी राम अखाड़ा, वजीराबाद घाट, आईटीओ, गीता काॅलोनी, मयूर विहार और कांलिदी कुंज श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे। 
विज्ञापन


इसके अलावा श्रद्धालुओं ने भलस्वा झील, जहांगीरपुरी, नरेला, उत्तम नगर, डाबड़ी, ककरौला, बदरपुर, सरिता विहार, आश्रम, जैतपुर, संगम विहार, देवली, महरौली, पालम, महावीर एंकलेव, इंद्रप्रस्थ एक्सटेंशन, नांगलोई, में बने घाटों पर अर्घ्य दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें