नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के स्नातक कार्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दाखिला पंजीकरण का आज (बृहस्पतिवार) आखिरी दिन है। सीयूईटी के जरिये स्नातक के कार्यक्रमों में दाखिला मिलेगा। साथ ही पंजीकरण की त्रुटियों में भी उम्मीदवार सुधार कर सकेंगे। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि 17 जुलाई के बाद किसी भी तरह के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं, जेएनयू में पीएचडी दाखिला कार्यक्रम में पंजीकरण के लिए भी प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार 22 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। पीएचडी में दाखिला नेट/जेआरएफ/गेट के जरिये मिलेगा। ब्यूरो