फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीयू परीक्षा फॉर्म जमा कराने का आज अंतिम मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी के पहले, तीसरे, पांचवें व सातवें सेमेस्टर की दिसंबर में होने वाली परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म जमा कराने का आज अंतिम मौका है। बुधवार (25 नवंबर) तक परीक्षा फॉर्म जमा नहीं करने पर छात्र 4 दिसंबर से शुरू हो रही परीक्षाओं में नहीं बैठ सकेंगे। विवि ने बीते सप्ताह परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को बढ़ाया था। फॉर्म जमा कराने की समय सीमा लेट फीस के साथ 25 नवंबर तय की थी। पहले इसके लिए 22 नवंबर तक का समय दिया गया था। डीयू की ओर से पहले ही इन परीक्षाओं की डेटशीट को जारी किया जा चुका है। कई कोर्सेज के एडमिट कार्ड भी पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। मालूम हो कि सेमेस्टर परीक्षाओं का आयोजन दिसंबर-जनवरी में किया जाएगा। डीयू परीक्षा शाखा की ओर से पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि परीक्षा फॉर्म भरने के बाद कॉलेज स्तर पर आवेदन का सत्यापन भी महत्वपूर्ण है। केवल रजिस्ट्रेशन कराने से प्रक्रिया पूरी नहीं मानी जाएगी। छात्रों को आवेदन का स्टेटस नियमित रूप से चेक करना चाहिए और यदि वेरिफिकेशन लंबित है तो संबंधित कॉलेज से संपर्क करना चाहिए। आवेदन पूरा करने के बाद उसकी स्थिति जरूर जांच लें, ताकि परीक्षा से संबंधित किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें