फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, चली धूल भरी आंधी; कई इलाकों में हुई बूंदाबांदी

Mon, 29 May 2023 03:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अचानक मौसम में हुए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली। 
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश से मौसम हुआ सुहावना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया। पहले धूल भरी आंधी चली और फिर बूंदाबादी हुई। अचानक मौसम में हुए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बता दें कि बीती रात भी दिल्ली में कई जगहों पर बारिश हुई थी। मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिन मौसम खुशगवार बना रहेगा। रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।

विज्ञापन

30 मई तक बने रहेंगे बारिश के आसार
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भी रविवार को कहा था अगले 24 घंटों में दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ गरज और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मई के महीने में जिस तरह से बारिश हुई है उससे अब तक सामान्य से दुगुनी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। सामान्य तौर पर मई के महीने में 30.7 मिमी बारिश होती है लेकिन अब तक 77.7 मिमी बारिश हो चुकी है। जबकि अभी मई का महीना समाप्त होने में चार दिन बाकी है। विभाग ने अभी 30 मई तक हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

35-36 डिग्री के आसपास रहेगा तापमान
मौसम विभाग के उपमहानिदेशक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि मई के महीने में सामान्य 30.7 मिमी बारिश होती है लेकिन अब तक 77.7 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि एक और पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है। मौसम का ऐसा मिजाज 31 मई तक बना रहेगा। इस कारण से तापमान भी 35-36 डिग्री के आसपास ही रहेगा।
विज्ञापन

गर्मी के साथ प्रदूषण का स्तर भी आया नीचे
दिल्ली-एनसीआर में मौसम के करवट लेने के बाद प्रदूषण का स्तर नीचे आ गया है। बारिश के चलते कई इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मध्यम श्रेणी में पहुंच गया है। इससे दिल्ली-एनसीआर की हवा साफ हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें