फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठग सुकेश ने एलजी को लिखा पत्र: कहा- आप नेताओं के खिलाफ शिकायत पर मिल रहीं धमकियां, जेल में मारपीट के लगाए आरोप

Thu, 10 Nov 2022 08:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

उपराज्यपाल को भेजे गए अपने पत्र में सुकेश चंद्रशेखर ने कहा है कि वह मंडोली जेल में एक विचाराधीन कैदी है। उसकी पत्नी भी इसी जेल में बंद है। आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं के खिलाफ शिकायत करने के बाद से उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं।
विज्ञापन
सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठगी और मनी लॉड्रिंग के आरोप में मंडोली जेल में कैद सुकेश चंद्रशेखर ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर दिल्ली से बाहर की दूसरी जेल में शिफ्ट करने की मांग की है। अपने वकील के माध्यम से भेजे पत्र में सुकेश ने आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं से लगातार धमकियां मिलने और जेल में उसकी पिटाई किए जाने का आरोप लगाया है। सुकेश ने मंडोली जेल में ही बंद अपनी पत्नी पर भी शिकायत वापस लेने का दवाब बनाने की बात कही है। साथ ही उनको भी दिल्ली के बाहर दूसरी जेल में शिफ्ट करने की मांग की है। पत्र में सुकेश ने आरोप लगाया है कि जेल के भीतर सीआरपीएफ के जवान उसे प्रताड़ित कर रहे हैं।

विज्ञापन

उपराज्यपाल को भेजे गए अपने पत्र में सुकेश चंद्रशेखर ने कहा है कि वह मंडोली जेल में एक विचाराधीन कैदी है। उसकी पत्नी भी इसी जेल में बंद है। सुकेश चंद्रशेखर ने लिखा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मंत्री सत्येंद्र जैन और कैलाश गहलोत जैसे आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं के खिलाफ शिकायत करने के बाद से उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं। आर्थिक अपराध शाखा और प्रवर्तन निदेशालय के सामने जो शिकायत दर्ज है उसे वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

सुकेश चंद्रशेखर ने जेल के अधिकारियों पर अपनी पत्नी को लगातार धमकाने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि उसकी पत्नी से कहा जा रहा है कि पति से कहकर सारी शिकायतें वापस ले लें। सुकेश ने मांग की है कि उसे और उसकी पत्नी को दिल्ली की जेल से हटाकर देश के अन्य किसी भी जेल में भेजा जाए। उसने आरोप लगाया कि 31 अगस्त जेल के अंदर तैनात सीआरपीएफ जवानों ने उसके साथ मारपीट की है। उसने बताया है कि मारपीट में उसके निजी अंग में चोट आई है। सुकेश ने दावा किया है कि उनका इलाज आरएमएल अस्पताल और जीटीबी अस्पताल में चला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें