फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: लिफ्ट में देर रात फंसे तीन युवक, लिफ्ट काटकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
-द्वारका सेक्टर-11 स्थित एक मार्केट की लिफ्ट में नीचे उतरते समय अचानक रुकी लिफ्ट, युवकों का घुटने लगा दम तो पुलिस व दमकल विभाग से मांगी मदद
विज्ञापन

-लिफ्ट खोलने की खूब की गई कोशिश, नहीं खुलने पर काटनी पड़ी लिफ्ट, करीब दो घंटे बाद तीनों युवकों को सकुशल निकाला गया, लोगों ने ली राहत की सांस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका सेक्टर-11 स्थित पंकज आरकेड की लिफ्ट में सोमवार आधी रात को तीन युवक फंस गए। दरअसल रात के समय तीनों नीचे उतरने के लिए लिफ्ट में सवार हुए थे। लिफ्ट पहली और दूसरी मंजिल के बीच में फंस गई। पहले तो युवकों ने खुद ही लिफ्ट को चलाने का प्रयास किया। जब उनका दम घुटने लगा तो उन्होंने पुलिस व दमकल कर्मियों से मदद की गुहार लगाई। खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल कर्मियों की एक टीम मौके पर पहुंची। काफी देर तक लिफ्ट को खोलने का प्रयास किया गया। बात नहीं बनी तो लिफ्ट को काटने का फैसला लिया। करीब दो घंटे बाद तीनों युवकों को लिफ्ट से सकुशल बाहर निकाला गया। मौजूद लोगों व बचाव दल ने राहत की सांस ली। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। लिफ्ट का रख-रखाव रखने वाली कंपनी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जरूरत पर लापरवाही बरतने का मामला भी दर्ज किया जा सकता है। घटना द्वारका सेक्टर-11 स्थित पंकज आरकेड इमारत की लिफ्ट में हुई। मार्केट ठीक अक्षरधाम अपार्टमेंट के सामने मौजूद है। लिफ्ट को काटकर विवेक (26), प्रभात (30) और हर्ष (22) को सुरक्षित निकाला। तीनों युवक द्वारका मोड़ के रहने वाले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें