फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दरिंदगी: शौच के लिए निकली लड़की को युवकों ने पकड़ा, फिर मुंह में कपड़ा ठूंसकर तीनों ने की हैवानियत

Mon, 01 May 2023 08:27 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल

सार

पिता ने शिकायत में कहा है कि उसकी बेटी घर से पुराने घर जा रही थी। रास्ते से उसकी बेटी का इसताक व दो अन्य युवकों ने अपहरण कर लिया। उसकी बेटी ने शोर मचाना चाहा तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और जंगल में ले गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर से शौच के लिए निकली युवती का तीन युवक अपहरण कर जंगल में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी बेहोशी की हालत में युवती को गांव के कुएं के पास फेंककर फरार हो गए। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर एक नामजद सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। 

विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी सुशीला के अनुसार, हथीन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दी शिकायत में कहा है कि वह ड्राइवर की नौकरी करता है और अक्सर घर से बाहर रहता है। आरोप है कि उसकी बेटी घर से पुराने घर जा रही थी। रास्ते से उसकी बेटी का इसताक व दो अन्य युवकों ने अपहरण कर लिया। उसकी बेटी ने शोर मचाना चाहा तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और जंगल में ले गए। 
विज्ञापन

जंगल में ले जाकर आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। कुएं में फेंकते समय उसकी बेटी चिल्लाई तो आस-पास के लोग वहां पहुंच गए और कुएं से बाहर निकाला, लेकिन इस दौरान लड़की बेहोश हो चुकी थी, वह अपनी बेटी को उपचार के लिए अस्पताल ले गया। होश में आने के बाद उसकी बेटी ने पूरी घटना उन्हें बताई, जिसके बाद पीड़ित इसकी शिकायत लेकर महिला थाना पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें