फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से तीन वर्षीय मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। आकेड़ा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ऑटो की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आकेड़ा निवासी तुफैल ने शिकायत में बताया कि 18 सितंबर की सुबह वह पत्नी अजीमन और तीन वर्षीय बेटे मोहम्मद अल्फैज के साथ गांव के जंगल में चारा लेने गया था। दंपती चारा काट रहे थे, तभी बच्चा खेलते हुए सड़क पर आ गया। इसी दौरान बड़कली की ओर से तेज रफ्तार ऑटो ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ऑटो लेकर फरार हो गया। परिजन घायल बच्चे को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां से गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी नवमन ने बताया कि चालक की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें