संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। कुश्ती के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत का प्रदर्शन कर रहे वीरेंद्र रेसलिंग एकेडमी के तीन पहलवानों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एकेडमी के पहलवान चेतन, प्रियांशु और हरिओम का कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। 13 नवंबर को तीनों खिलाड़ियों के चयन की घोषणा की गई। एक ही एकेडमी के तीन पहलवानों का इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए चुना जाना संस्थान के लिए गौरव की बात है। तीनों पहलवान लंबे समय से कुश्ती का अभ्यास कर रहे हैं। प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन और खेल के प्रति समर्पण के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।