फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: राजधानी की तीन महिला खिलाड़ी इंगलैंड में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिका और तनीषा भारतीय महिला टीम व सिमरन इंडिया-ए-टीम के लिए चयनित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी की तीन युवा महिला क्रिकेटरों का इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला टीम और इंडिया-ए टीम में चयन हुआ है। इनमें पटेल नगर की प्रतिका रावल और सिमरन दिलबहादुर के साथ मयूर विहार की तनीषा शामिल हैं। प्रतिका को भारतीय महिला टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। वह इससे पहले आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 की विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। कारण वह फाइनल से बाहर हो गईं थीं, लेकिन अब इंग्लैंड दौरे से वापसी करेंगी। तनीषा को पहली बार भारतीय महिला वनडे टीम में जगह मिली है। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। वहीं, सिमरन दिलबहादुर पहले भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और इस बार इंडिया-ए टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर जाएंगी।
कोच श्रवण कुमार और सुरजीत ने कहा कि दिल्ली की बेटियां लगातार मेहनत और अनुशासन के दम पर आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें