नई दिल्ली। करोलबाग मेट्रो स्टेशन पर महिला के बैग से पर्स चोरी करने वाली तीन महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान आनंद पर्वत निवासी सोनिया, शारदा राजूजी सैकवाड़ और नैनाके रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम और चांदी की पायल बरामद की है। मेट्रो पुलिस उपायुक्त भरत रेड्डी ने बताया कि मामला पांच मई का है। उत्तम नगर निवासी पी. नागा लक्ष्मी ने राजा गार्डन मेट्रो पर करोल बाग मेट्रो स्टेशन से पर्स चोरी होने की शिकायत दी थी। पर्स में करीब छह हजार रुपये, चांदी की पायल, रुद्राक्ष का दाना और दस्तावेज थे। ब्यूरो