फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हिमाचल से चरस लाकर दिल्ली में खपाने निकले, तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के लिए उपयोगी।-
विज्ञापन

- मुख्य आरोपी पर हत्या, लूट और डकैती समेत 17 आपराधिक मामले दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हिमाचल प्रदेश से चरस लाकर दिल्ली में बेचने की फिराक में घूम रहे तीन आरोपियों नवदीप गोयत उर्फ छोटू, बंटी उर्फ बंटी और संदीप को गिरफ्तार किया है। इनके के कब्जे से 1 किलो 279 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपियों में शामिल मुख्य आरोपी पर हत्या, लूट, डकैती और हत्या के प्रयास समेत 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी पहले भी नशे की तस्करी में गिरफ्तार हो चुका है और जेल से बाहर आने के बाद दोबारा इस धंधे में शामिल हो गया था। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त चंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शाखा की एनआर-2 यूनिट को 27 अक्तूबर की शाम द्वारका सेक्टर-25 स्थित यशोभूमि टी-पॉइंट के पास नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के आने की सूचना मिली थी। इसके बाद इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की टीम ने गेट नंबर-10 के पास निगरानी शुरू की। शाम करीब 6:45 बजे पुलिसकर्मियों ने सफेद कार के पास तीन लोगों को संदिग्ध हालत में देखा। पुलिस को देखकर तीनों कार में बैठने लगे और चालक ने गाड़ी स्टार्ट करने की कोशिश की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान नवदीप गोयत उर्फ छोटू की जैकेट से 789 ग्राम, बंटी से 321 ग्राम और संदीप से 169 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने कुल 1 किलो 279 ग्राम चरस जब्त कर कार को भी कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें