नई दिल्ली। बाहरी जिला जांच इकाई ने नामी कंपनी लेबल लगाकर जींस बेच रहे तीन दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 684 नकली जींस, 350 लेबल और तीन सिलाई मशीनें बरामद हुई हैं। इनकी पहचान सुल्तानपुरी निवासी शरीफ, जावेद और सलमान के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके खिलाफ ट्रेडमार्क अधिनियम का मामला दर्ज कर लिया है। जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि नेत्रिका कंसल्टिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि ने जिला जांच इकाई में नामी कंपनी का लेबल लगाकर जींस बेचने की शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुल्तानपुर के हरि एन्क्लेव, किराड़ी सुलेमान नगर के मुन्नी वाली गली और बी ब्लॉक की तीन दुकानों पर छापा मारा। आरोपियों से इन ब्रांडेड वस्तुओं के वैध दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया, लेकिन वह कोई कागजात पेश नहीं कर पाए। ब्यूरो