फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: तीन लापता नाबालिग महाराष्ट्र से सकुशल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तरी जिले की सदर बाजार थाना पुलिस ने महाराष्ट्र के नासिक से तीन लापता नाबालिगों को सकुशल बरामद किया है। पुलिस ने औपचारिकता पूरी कर किशोरों को परिजनों को सौंप दिया है। जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि 25 जुलाई को सदर बाजार थाना पुलिस को 13, 9 और 11 वर्षीय बच्चों के लापता होने की शिकायत मिली। जांच में पता चला कि तीनों बच्चे एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। इनमें से 13 वर्षीय बच्चे ने अपने घर पर एक लिखित नोट छोड़ा था, जिसमें लिखा था कि वे महाराष्ट्र के जालना निवासी वाहिद से मिलने जा रहे हैं। इस दौरान बच्चों के मोबाइल की लोकेशन नासिक रेलवे स्टेशन पर मिली। इसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में बच्चों ने खुलासा किया कि फ्री फायर गेम के माध्यम से उनकी दोस्ती वाहिद से हुई थी। वाहिद ने उनको बताया था कि वह बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से मिला है। इसके बाद बच्चे सलमान खान से मिलने के लिए जालना रवाना हो गए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें