फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रंजिश में किशोर को चाकू मारने वाले तीन नाबालिग पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस ने अशोक विहार में 16 वर्षीय लड़के को चाकू मारने के मामले में बुधवार को तीन नाबालिगों को पकड़ा है। इनमें से एक को हाल ही में हत्या के मामले में जमानत मिली थी। जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 12 मार्च को पीसीआर को अशोक विहार क्षेत्र में छुरा मारने की घटना की सूचना मिली थी। अल्ताफ (16) गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने बताया कि घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर थी। होश में आने के बाद पीड़ित ने एक हमलावर का नाम बताया, जो महत्वपूर्ण सुराग साबित हुआ। स्थानीय सूचनाओं और निगरानी के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और आरोपियों का पता लगाया। पुलिस ने बताया कि तीन नाबालिगों को पकड़ लिया गया। आरोपियों ने बताया कि उनका किसी बात पर विवाद था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें