विजयनगर थाना क्षेत्र में टी एंड टी की निर्माणाधीन साइट पर शुक्रवार को तीन मजदूरों के करंट लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों मजदूरों को लेकर अस्पताल पहुंची। अस्पताल में डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि तीनों मजदूर पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। यहां पर रहकर मजदूरी करते थे, जिससे उनका परिवार का भरण-पोषण होता था।
एसीपी नगर निमिष पाटिल ने बताया कि शुक्रवार दोपहर दो बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि टीम होम्स कंट्रक्शन साइट पर तीन मजदूरों को करंट लग गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों मजदूरों को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तीनों के पोस्टमार्ट की कार्रवाई की जा रही है।