फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में डूबकर तीन दोस्तों की मौत: फुटबॉल खेलने के दौरान पैरों पर लगी कीचड़ धोने गए, चार में से एक लौटा जिंदा

Sun, 16 Jul 2023 10:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बचपन के दोस्त रहे अरुण, अनुज और अभिषेक की मौत के बाद उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान तीनों के परिवार वाले गमजदा थे। 
विज्ञापन
अरुण, अनुज और अभिषेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्माणाधीन गोल्फ कोर्स में बने गड्ढे में डूबने से मृत तीनों युवक पैर में लगी कीचड़ साफ करने के लिए वहां घुसे थे। मृत तीनों युवक और उसके एक अन्य साथी फुटबॉल खेलने के बाद घर की ओर जा रहे थे। खेलने के दौरान युवकों के पैर में कीचड़ लग गया था। पुलिस अधिकारी का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। अभी तक इस बाबत कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। रविवार को पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन

जांच के दौरान पता चला कि चारों युवक गोयला डेयरी इलाके में रहते थे और सभी दोस्त थे। परिवार वालों ने बताया कि चारों रोज सेक्टर 19 द्वारका के पीर बाबा मैदान में फुटबॉल खेलने के लिए जाते थे। शोएब ने बताया कि शनिवार को बारिश में खेलने के दौरान उनके पैरों में कीचड़ लग गया था। घर लौटने के दौरान दीवार नीची होने की वजह से उन लोगों को गोल्फ कोर्स में गड्ढा दिखा। इसमें पानी भरा हुआ था। वहां कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं था। 

चारों दीवार फांदकर अंदर घुस गए। कपड़े और बैग रखने के बाद चारों पैर धोने के लिए गड्ढे के पास गए। रोशनी कम होने की वजह से उन्हें गहराई का अंदाजा नहीं लगा और तीनों उसमें डूब गए। शोएब ने खुद को बचा लिया। सूत्रों के अनुसार, जहां घटना हुई है उस गड्ढे की गहराई करीब 12 फुट है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

बचपन के दोस्त थे तीनों, परिवारों में कोहराम
बचपन के दोस्त रहे अरुण, अनुज और अभिषेक की मौत के बाद उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान तीनों के परिवार वाले गमजदा थे। परिवार के लोग आपस में तीनों युवकों की दोस्ती के बारे में बात कर रहे थे। परिवार वालों ने बताया कि तीनों बचपन के दोस्त थे। एक साथ ही स्कूल में पढ़े लिखे। साथ ही खेलने के लिए जाते थे। वह शनिवार को भी रोज की तरह फुटबॉल खेलने गए थे।

एक साथ कर रहे थे कंप्यूटर कोर्स
तीनों एक साथ ही राजौरी गार्डन स्थित एक इंस्टिट्यूट में कंप्यूटर का कोर्स कर रहे थे। परिवार वालों ने बताया कि तीनों दोस्त आस पड़ोस में रहते थे। मूलत: हमीरपुर यूपी का रहने वाला 19 साल का अरुण अपने परिवार के साथ गोयला डेयरी में रहता था। परिवार में माता-पिता, बड़ा भाई, भाभी व छोटी बहन है। बारहवीं पास करने के बाद वेब डिजाइनिंग का कोर्स कर रहा था। 
विज्ञापन

वहीं, बिहार के दरभंगा का रहने वाला 20 साल का अनुज मिश्रा माता-पिता के अलावा एक भाई और बहन के साथ रहता था। उसके पिता ने बताया कि उसका बेटा लोगों का स्कैच बनाता था। वह कई लोगों को स्कैच बनाकर गिफ्ट कर चुका था। अपने शौक के मुताबिक वह एनिमेशन का कोर्स सीख रहा था। 20 साल का अभिषेक मूलत: अलीगढ़ यूपी का रहने वाला था। परिवार में माता-पिता के अलावा उसका एक भाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें