खानपुर थाना क्षेत्र के गांव जाडोल निवासी कैलाश (42), हंसराज (38) और अनिल (30) खेतों में स्थित ट्यूबवेल पर शनिवार सुबह करीब आठ बजे पहुंचे। सबसे पहले कैलाश कुएं में उतरा और पंपिंग सेट ठीक करने लगा। लेकिन, कुछ देर बाद उसकी मदद के लिए आवाज आने पर अनिल और हंसराज भी कुएं में उतर गए।
काफी देर बाद एक पड़ोसी ट्यूबवेल पर पहुंचा और कुएं में झांककर देखा तो तीनों बेहोश पड़े थे। पड़ोसी ने अन्य लोगों की मदद से तीनों को बाहर निकाला और जाहंगीराबाद स्थित सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में तीनों को जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में हंसराज और अनिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं कैलाश की हालत नाजुक बताई जा रही थी। कुछ देर बाद उसने भी दम तोड़ दिया।