मोदीनगर गंगनहर पटरी पर गांव अबुपुर के सामने मंगलवार को कार व ट्रक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं। कार सवार दिल्ली से बिजनोर जा रहे थे, जबकि ट्रक देवबंद से दिल्ली जा रहा था। हादसा रात करीब 1:30 बजे हुआ।