फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : कार और बाइक की टक्कर से मासूम समेत तीन की मौत, सड़क पार करते वक्त हुई मां-बेटे की मृत्यु

Wed, 10 Jan 2024 07:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पंजाबी बाग में मरने वालों की शिनाख्त सीमा और उसके बेटे दक्ष के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान प्रशांत के रूप में हुई है। वहीं कीर्ति नगर में कार के चपेट में आकर मृत युवक की शिनाख्त कुंदन के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के पंजाबी बाग और कीर्ति नगर इलाके में सड़क पार करने के दौरान हुए हादसे में दो साल के मासूम, उसकी मां सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक बाइक सवार घायल हो गया।

विज्ञापन


पंजाबी बाग में मरने वालों की शिनाख्त सीमा और उसके बेटे दक्ष के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान प्रशांत के रूप में हुई है। वहीं कीर्ति नगर में कार के चपेट में आकर मृत युवक की शिनाख्त कुंदन के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों ही मामलों के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सोमवार शाम 6.45 बजे पुलिस को मादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास सड़क हादसे की जानकारी मिली। मौके पर एक यामहा बाइक क्षतिग्रस्त हालत में मिली। वहीं पुलिस को एक अन्य बाइक का नंबर प्लेट मिली। पता चला कि हादसे में एक महिला और उसका बच्चा और बाइक सवार घायल हुआ है।
विज्ञापन


इन्हें पीसीआर कर्मी महाराजा अग्रसेन अस्पताल लेकर गए हैं। डॉक्टरों ने  सीमा और उसके दो साल के बेटे दक्ष को मृत घोषित कर दिया है। वहीं नांगलोई निवासी प्रशांत का इलाज चल रहा है। उसने बताया कि नांगलोई से पीरागढ़ी की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक ने उसकी बाइक और  सड़क पार कर रही सीमा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह बाइक समेत गिरकर घायल हो गया। 

कार ने सड़क पार कर रहे युवक में मारी टक्कर, मौत
रविवार रात 12 बजे के करीब कीर्ति नगर में सड़क पार कर रहे कमला नेहरू कैंप निवासी कुंदन(22) को तेज रफ्तार ऑडी कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक उछलकर काफी दूर गिरा और बेहोश हो गया। मौके पर पहुंची पीसीआर उसे अस्पताल लेकर गई। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

उसके दोस्त जवाहर कैंप निवासी विशाल कुमार ने बताया कि खाना खाने के बाद दोनों दोस्त सड़क के किनारे टहल रहे थे। इस दौरान सड़क पार करते समय पीछे से तेज रफ्तार ऑडी कार ने कुंदन को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने कार चालक मानसरोवर गार्डन निवासी उज्जवल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें