पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध शराब की सप्लाई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी निरोधक टीम ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विनीत चौहान (35), आकाश शर्मा (25) और विशाल (23) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, विनीत टैक्सी का मालिक है, जबकि आकाश दूसरी टैक्सी चला रहा था। विशाल को भी दोनों आरोपियों के साथ मौके पर पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से हरियाणा मार्का शराब के 778 क्वार्टर बरामद किए हैं। शराब की सप्लाई में इस्तेमाल की जा रही दो टैक्सी भी जब्त की गई हैं। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो