फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News: कारोबारी से 25 लाख की लूट में तीन गिरफ्तार, 700 CCTV कैमरे खंगाले के बाद आरोपियों की हुई पहचान

Sun, 25 Feb 2024 11:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बदमाशों ने खुलासा किया है कि क्रिकेट मैचों और घुड़दौड़ पर सट्टा लगाने की शौक को पूरा करने के लिए उनलोगों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 6.90 लाख रुपये, क्रेडिट कार्ड और एक पोलो कार बरामद की है।
विज्ञापन
Delhi police demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के केशवपुरम इलाके में कॉपर वायर कारोबारी से 25 लाख की लूट को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने सात सौ सीसीटीवी कैमरों के जरिये पहचान करने के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने 6.90 लाख रुपये, क्रेडिट कार्ड और एक पोलो कार बरामद की है। बदमाशों ने खुलासा किया है कि क्रिकेट मैचों और घुड़दौड़ पर सट्टा लगाने की शौक को पूरा करने के लिए उनलोगों ने वारदात को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन


गिरफ्तार बदमाशों की पहचान गीता कॉलोनी निवासी प्रभजोत, करावल नगर निवासी नितिन कुमार और बुराड़ी निवासी पुनीत अरोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुनीत पर डकैती, लूट, झपटमारी, शस्त्र अधिनियम और चोरी के 31 मामले दर्ज हैं। वहीं, नितिन पर डकैती, हत्या का प्रयास, शस्त्र अधिनियम के 9 मामले और प्रभजोत पर डकैती के तीन मामले दर्ज हैं। 20 फरवरी को हुई घटना के लिए निरीक्षक सोमवीर सिंह के नेतृत्व में स्पेशल स्टाफ की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, लेकिन आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई।

Trending Videos

संदिग्धों की पहचान के लिए पुलिस ने करीब सात सौ सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जिसके जरिये पुलिस ने बुराड़ी इलाके में रहने वाले पुनीत अरोड़ा की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने पुनीत के निशानदेही पर दो अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इनसे 6.90 लाख रुपये, एक क्रेडिट कार्ड, जिसमें लूटे गए दो लाख रुपये निवेश किए गए हैं, साथ ही एक पोलो कार बरामद की है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि जल्द पैसा कमाने के लिए वारदात को अंजाम दिया, ताकि वह क्रिकेट मैच और घुड़दौड़ पर सट्टेबाजी की अपनी शौक को पूरा कर सके।
विज्ञापन

यह था मामला
20 फरवरी को पुलिस को केशवपुरम इलाके में एक कारोबारी से 25 लाख रुपये लूटे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को शिकायतकर्ता योगेश गुप्ता मिले, जिन्होंने बताया कि उनका झिलमिल कॉलोनी में कॉपर वायर का कारोबार है। वह अपने एक सहकर्मी आशीष के साथ लारेंस रोड पर पेमेंट लेने आए थे। जहां से 25 लाख रुपये लेकर दोनों स्कूटी से शाहदरा जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और गोली मारने की धमकी देकर रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें