भारत लोक शिक्षा परिषद् शिक्षित, स्वस्थ एवं स्वावलंबी राष्ट्र निर्माण के गौरवशाली 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘रजत जयंती वर्ष’ मनाएगा। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए शनिवार, 29 मार्च 2025 से रविवार, 6 अप्रैल 2025 तक प्रतिदिन सायं 4 बजे से 7:30 बजे तक एकल श्री राम कथा” का आयोजन कथा व्यास पर रमेश भाई ओझा के मुखारविंद से पंजाबी बाग स्टेडियम रिंग रोड दिल्ली में किया जायेगा।
जिसका मुख्य उद्देश्य ग्राम एवं नगर संगठन के माध्यम से आपसी समन्वय बनाना है। साथ ही 25 हजार नए एकल विद्यालयों के सञ्चालन के लक्ष्य को प्राप्त करना है। एकल श्रीराम कथा द्वारा सभी धर्मों के लोगों को राष्ट्र प्रेम, राष्ट्रधर्म और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना भी है। हर दिन पांच हजार से अधिक श्रोता प्रत्यक्ष एवं लाखों ग्रामवासी एवं नगरवासी विभिन्न चैनलों के माध्यम से एकल श्रीराम कथा का अमृतपान कर प्रभु श्रीराम के आदर्श जीवन को आत्मसात करेंगे।
प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान नीरज रायजादा (राष्ट्रीय चेयरमैन एवं कथा संयोजक) ने एकल प्रजेंटेशन के माध्यम से सभी ने एकल के बारे में विस्तार से बताया।अखिल कुमार गुप्ता (राष्ट्रीय प्रधान एवं कथा संयोजक) ने एकल क्या है, कैसे काम करता है, विद्यालय में क्या पढ़ाया जाता है, बीएलीसपी का कार्य क्षेत्र क्या है। इन सब के बारे में सभी को अवगत कराया।
वहीं सुभाष अग्रवाल (ट्रस्टी एवं मुख्य संयोजक- एकल श्रीराम कथा -2025) एवं विनीत कुमार लोहिया (ट्रस्टी) ने भारत लोक शिक्षा परिषद् के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में एकल श्रीराम कथा के महत्त्व के बारे में सभी को विस्तृत जानकारी दी। जबकि राजीव अग्रवाल (राष्ट्रीय महामंत्री एवं सह संयोजक) और सुनील गुप्ता (राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री एवं सह संयोजक) ने बजट आउटले, सर्टिफिकेशन, एकल इम्पैक्ट, नक्सलबाद, धर्मांतरण आदि से संबंधित जानकारी दी।