फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की घड़ी अंडरवियर में छिपाई: दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा चोर, पीड़ित ने की थी शिकायत; AISATS का है कर्मचारी

Sat, 11 Nov 2023 09:24 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में औचक निरीक्षण में हवाई अड्डे पर तलाशी के दौरान एक चोर को पकड़ा है। जिसने एक यात्री के बैग से छह लाख कीमत की घड़ी चुराई थी। पीड़ित यात्री ने तीन दिन बाद चोरी की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
आईजीआई एयरपोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने हवाई अड्डा पर औचक तलाशी अभियान चलाकर एक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी AISATS का कर्मचारी है। उसने विमान में सवार होकर बांग्लादेश जा रहे एक यात्री के बैग से छह लाख की कीमत वाली कारटियर घड़ी चोरी कर ली। यात्री ने बाद में सोशल मीडिया के मार्फत से पुलिस को वारदात की जानकारी दी और ऑनलाइन शिकायत की है। 

विज्ञापन


पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। आरोपी की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसको लेकर दिल्ली पुलिस हवाई अड्डा पर समय समय पर औचक निरीक्षण करती है। 

छह नवंबर की रात को हवाई अड्डा पर कर्मचारियों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान राजेश कुमार के पास से कीमती घड़ी मिली, जिसे वह अंडर गारमेंट में छुपा कर रखा था। घड़ी की कीमत छह लाख रुपये है।
विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया कि बैग का चेन तोड़कर उससे घड़ी निकाली और फिर उसे बंद कर दिया। उसने बताया कि उसे नहीं मालूम कि उसने घड़ी किसके बैग से निकाली थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस दिन इस बाबत कोई शिकायत नहीं मिली थी, लेकिन तीन दिन के बाद गुरुग्राम सेक्टर-72 के रहने वाले एक युवक ने थाने में ऑनलाइन घड़ी चोरी की शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें